GiridihJharkhandNEWSRanchi

झारखंड हाई कोर्ट के जज पहुंचे गिरिडीह, किया व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण, कई पौधे भी लगाए

Giridih: झारखंड उच्च न्यायालय के जज आंचलिक न्यायाधीश राजेश शंकर शनिवार को गिरिडीह के व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश वीना मिश्रा, जिला जज प्रथम गोपाल पांडेय, जिला जज अष्टम यशवंत प्रकाश समेत कई न्यायिक अधिकारी और मजिस्ट्रेट उनके औचक निरीक्षण के दौरान साथ थे. जोनल जज राजेश शंकर ने जरूरत के अनुशार कोर्ट के संसाधन का इस्तेमाल कर न्यायिक कार्य का तेजी से निष्पादन करने का सुझाव दिया. साथ ही  उन्होनें न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और कई फलदार पौधे लगाए.

इसके बाद जोनल जज राजेश शंकर के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश वीना मिश्रा समेत कई अधिकारी मुफ्फसिल थाना इलाके के योगीटांड पहुंचे. जहां कोर्ट के नए प्रस्तावित भवन का निर्माण होना है. योगीटांड़ के जमीन देख कर जोनल जज राजेश शंकर भी संतुष्टि जाहिर किया.

Related Articles

Back to top button