
Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ महानिदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. प्रवीण टोप्पो सचिव उद्योग विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं. बता दें कि 31 मार्च को ही श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक सुखदेव सिंह रिटायर हो गये थे. उसके बाद से यह पद रिक्त था. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभूषण विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें – साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामला : हाइकोर्ट ने डीजी सीआइडी को सशरीर उपस्थित होने का दिया निर्देश



