ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में भालू ने दो महिला समेत तीन लोगों पर किया हमला, दो की हालत नाजुक

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले में भालू का आतंक जारी है. ताजा मामला टोंटो थाना क्षेत्र है. वहां भालू ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसमें दो महिलाएं और एक पुरूष हैं. घटना की सूचना मिलने पर घायलों में शामिल मीनी हेस्सा, लेवेया हेस्सा, और हीरा कुई हेस्सा को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया. भालू ने अपने पंजे से इन तीनों के पीठ और सर में हमला किया है. इसमें घायल दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भेजा जा रहा है.

चाईबासा में भी चार लोगों पर किया था हमला

इससे पहले मुहर्रम के नवमी सुबह की जुलूस के दिन भालू जंगल से भटक कर चाईबासा शहर में प्रवेश कर गया था. उस दौरान भी भालू ने हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया था. उसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने लगातार तीन दिनों तक ऑपरेशन चलाकर भालू को जंगल की ओर भागा दिया था. उसके बाद भी जिले में भालू का आतंक नहीं थमा है. इससे लोगों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-अंकिता हत्याकांड पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी तलब

Related Articles

Back to top button