Lead NewsNationalNEWS

रूस से आए ब्रह्मास्त्र का परीक्षण जल्द, वायुसेना ने की पूरी तैयारी

New Delhi: भारतीय वायुसेना बहुत जल्द S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का परीक्षण करने जा रही है. यह मिसाइल सिस्टम रूस से खरीदा गया है. जो मिसाइल सिस्टम भारत में आए हैं, उन्हें भेजने से पहले रूस ने अपने यहां टेस्ट किया था. लेकिन भारत में आने के बाद उनकी टेस्टिंग नहीं हुई है. रक्षा सूत्रों के अनुसार यह परीक्षण बहुत जल्द होगा, इस मिसाइल सिस्टम से किसी फास्ट टारगेट को निशाना बनाया जाएगा.

इस मिसाइल सिस्टम के पहले दो स्क्वॉड्रन उत्तरी और पूर्वी सेक्टर्स में तैनात कर दिए गए हैं. वायुसेना को अब तक तीन स्क्वॉड्रन मिल चुके हैं. साथ में सिमुलेटर्स भी मिले हैं. भारत ने रूस के साथ इस एयर डिफेंस सिस्टम को खरीदने के लिए 35 हजार करोड़ रुपए की डील की थी.

5 -400 मिसाइल सिस्टम के एक रेजीमेंट में आठ लॉन्चर होते हैं. यानी आठ लॉन्चिंग ट्रक. हर ट्रक में चार लॉन्चर लगे होते हैं. यानी उनमें चार मिसाइलें निकलती हैं. कुल मिलाकर एक रेजीमेंट में 32 मिसाइलें होती हैं. यानी एक रेजीमेंट किसी भी समय 32 मिसाइलें दाग सकता है. भारत के पास ऐसे तीन रेजीमेंट होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली और सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button