
Jamshedpur : पिछड़ी जाति वर्ग को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी और संस्थानों में आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आजसू पार्टी की ओर से मंगल को जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया. धरना में मुख्य रूप से सूबे के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, चंद्रगुप्त सिंह, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे. इसके अलावा जिन मांगों को रखा गया उसमें राज्य में जातिगत गणगणना कराने, पिछड़ों के लिए आजीवन वैद्यता वाला जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने, मनरेगी मजदूरी भुगतान में जाति आधारित भेदभाव पर रोक लगाने संबंधी मांगें शामिल हैं.
धरना में ये थे शामिल
श्यामकृष्ण महतो, संजय सिंह, धर्मबीर सिंह, अशोक मंडल, चंद्रेश्वर पांडेय, मनोज गुप्ता, बबलु गोप, समरेश सिंह, बिमल कुमार माझी, सचिन प्रसाद, नटवर रजक, संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, निर्मल सिंह आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन पार्किंग : शहर के दबंग ठेकेदार भी नहीं दे रहे भाव, छठे बार भी रिस्पांस नहीं




