JharkhandRanchiSimdega

सिमडेगाः पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिये महिला की हुई थी हत्या, हत्यारोपी दंपत्ति और दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार 

Ranchi: सिमडेगा थाना पुलिस ने चुमानी देवी हत्या कांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिये महिला की हत्या की थी. हालांकि आरोपी दुष्कर्म के आरोपी की भी हत्या की योजना बनाई थी लेकिन वह बच गया. गिरफ्तार आरोपी में महादेव दास, उसकी पत्नी और दुष्कर्म के आरोपी सूचित तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टॉगी, आरोपी महादेव दास का घटना के समय पहना हुआ खून लगा कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को बंगरु तेलीटोली में अज्ञात आरोपी ने चुमानी देवी नामक महिला का हत्या कर दिया था. इस संदर्भ में सिमडेगा थाना (कांड सं0-55/24) हत्या का मामला दर्ज किया गया. कांड का अनुसंधान के क्रम में हत्या को अंजाम देने वाले एक महिला एवं उसके पति को गिरफ्तार किया गया.

महिला आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बतायी है कि 1 मई को सूचित तांती पिता ने मृतिका के घर में मृतिका के सहयोग से बलात्कार किया गया था. घटना के दिन पति घर में नही थे. दोनों महिला ठिकेदार सूचित तंती के साथ में रेजा का काम करती है. घटना के बाद पति को मामले की जानकारी दी. इसके बाद सुचित तंती और मृतिका की हत्या की योजना बनाई. काम से लौटने के बाद घर पहुंचाने के बहाने रास्ते में हत्या कर दी गई. हालांकि सुचित तंती बच निकला. बलात्कार की घटना के संबंध में भी सिमडेगा थाना (कांड सं0-56/24) अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

नकली चाभी बनवाकर बाईक चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा थाना पुलिस ने नकली चाभी बनवाकर बाईक चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र स्थित बारटॉड निवासी आरोपी राज कुमार बारवा के निशानदेही पर चोरी की बाईक (JH01BN-7291) पुलिस ने बरामद कर लिया है.

पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को मोदीटोली सलडेगा से एक सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल (JH01BN-7291) की चोरी को लेकर सिमडेगा थाना (कांड सं0-54/24) प्राथमिकी दर्ज किया गया था. कांड में अनुसंधान प्रारंभ करते हुए छह घंटे के अंदर चोरी की बाईक को बरामद करते हुए आरोपी को पाकरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित केसलपुर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए नकली चाभी बनवाकर मोटरसाईकिल चोरी की बात बताया है.

Related Articles

Back to top button