BiharCrime News

कटिहार में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, एक बच्ची भी घायल

Katihar :  सहायक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस दौरान अपराधियों की फायरिंग में एक बच्ची को भी गोली लगी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : Purnea News: रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

मृतक की पहचान धनराज यादव के रूप में हुई है।  जो पशु तस्करी के धंधे में लिप्त था। धर्मराज सुबह बाजार से घर लौट रहा था. हवाई अड्डा यादव टोला के पास दो बाइक से आए अपराधियों ने उसपर फायरिंग शुरु कर दी, गोली लगने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई. इस गोलीबारी में एक बच्ची के जांघ में गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : देवघर के बालू घाटों से अवैध रूप से बिहार भेजा जा रहा बालू, डीएमओ ने की JSMDC की शिकायत

Related Articles

Back to top button