Jamshedpur

डॉक्टर पर गलत तरीके से प्लास्टर करने का लगाया आरोप, साकची थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र समतानगर का रहने वाला 11 वर्षीय रोहित कुमार का हाथ अगस्त महिने में गिरने से टूट गया था. इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में लेकर गए थे. यहां पर डॉक्टर के नहीं होने पर परिजन साकची के डॉ एम आलम के पास लेकर गए थे. उन्होंने प्लाटर कर दिया. काफी दर्द होने पर परिजन दोबारा डॉ. आलम के पास गए.  भाजपा  नेता विकास सिंह का कहना है कि डॉक्टर ने तब कहा था कि गलत प्लास्टर हो गया है. फिर से कर देते हैं. मामला जब भाजपा नेता विकास सिंह के पास पहुंचा, तब उन्होंने कहा कि वे इस मामले में बुधवार को डॉ आलम के खिलाफ साकची थाने में मामला दर्ज कराएंगे.

इसे भी पढ़ें- सेक्रेट हार्ट कान्वेंट की छात्रा को मिला फेस ऑफ नॉर्थ मिसेज इंडिया-प्राइड ऑफ नेशन का ताज

 

Related Articles

Back to top button