JamshedpurJharkhandJharkhand Politics

Jharkhand Politics: सरेराह हुआ बन्‍ना गुप्‍ता और सरयू राय का ‘शीत युद्ध’, कांग्रेस‍ियों ने क‍िया पुतला दहन

Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच जारी ‘शीत युद्ध’ अब सड़क पर दिखने लगा है. विधायक सरयू राय के बयान के बाद भड़के कांग्रेस‍ियों ने पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया है. दरअसल, पिछले दिनों मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो में तीसरे पुल का मार्ग प्रशस्त होने की खबर आई थी. इसपर सरयू राय ने आपत्ति जताते हुए जनता के पैसों की बर्बादी बताते हुए पुल अन्‍यत्र बनवाने की सलाह दी थी, ताकि लोगों को अन्य मार्गों का विकल्प मिले. इससे पूर्व विधायक सरयू राय अन्य मुद्दों पर भी मंत्री बन्ना गुप्ता को घेर चुके हैं. यही कारण है कि विधायक सरयू राय और मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच  शीत युद्ध में अब सीधे कांग्रेस कूद पड़ी है. इसी क्रम में गुरुवार को मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से विधायक सरयू राय का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Snatching: मानगो उलीडीह में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से की चेन छिनतई, पटेल पथ में वारदात

Related Articles

Back to top button