
Deoghar: गुरुवार को बहुप्रतीक्षित सतसंग स्टेशन के निकट रेलवे सड़क ओवर ब्रिज (आरओबी) का उदघाटन झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व स्थानीय विधायक नारायण दास ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि सब जगह रेल की पटरी नहीं हो सकती किन्तु सड़क बन सकती है. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई को मिटा देंगे. सब जानते है डेढ़ साल लोग कोरोना से प्रभावित थे. रिश्तेदारों के घर तक तक नहीं जा पाते थे. विकास में स्वास्थ्य, शिक्षा सभी आते हैं.
खनिज संपदा से भरा प्रदेश है. राज्य 22वें साल में प्रवेश कर गया है. वर्षों से लोग रहते है जिनका विकास नहीं हुआ. राज्य सरकार सभी ग्रामीणों को लक्ष्य खत्म कर सबों को पेंशन दिया है. ऐसा करनेवाला देश का पहला राज्य झारखंड है जहां यह सफल हुआ.
इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग की पीठ में छुरा घोंपा : रघुवर दास
उन्होंने कहा कि विकास के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार का अच्छा तालमेल होना चाहिए. इस पुल के लिए दोनों सरकारों को बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि मिलने जुलने से ऊर्जा और जानकारियां भी मिलती है.
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा के अलावा राज्य में कही भी विकास का काम नहीं होता है. नामकुम-कंदरा रेल परियोजना 20 वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ किन्तु काम नहीं हुआ. गोड्डा- पाकुड रेल लाइन 6 वर्ष पूर्व से स्वीकृत है लेकिन अभी तक काम क्यों नहीं हुआ. जसीडीह स्टेशन पर जनता के लिए 7 एकड़ भूमि के लिए राज्य सरकार 750 करोड़ मांग रही है.
इसे भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर, एक्सीडेंट में दो जवान शहीद
जसीडीह में सेकेंड इंट्री नहीं खुली तो विकास नहीं होगी. श्री दुबे ने कहा कि वे अपनी सरकार से लड़ सकते हैं तो कांग्रेस और जेएमएम से भी लड़ सकते हैं. मधुपुर ओवरब्रिज के लिए राज्य सरकार उसका पैसा दे.
स्थानीय विधायक नारायण दास ने कहा कि विकास पुरुष सांसद निशिकांत दुबे हैं. 2015 में सावन माह में विदारक घटना घटी उसे याद करना चाहिए. आरओबी के उदघाटन से देवघर के लोगो को नया जीवन मिला है. इसमें गये भूमि के मालिकों को उनका मुआवजा मिलना चाहिए. कई फाटकों पर लोगों को कठिनाई अभी भी है. उन्होंने राज्य सरकार से सतसंग गेट से बैद्यनाथपुर तक ओवरब्रिज बनना चाहिए. देवघर लोगों के लिए लाइफ लाइन है.
इसे भी पढ़ें:Ranbir Alia Wedding : एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, नहीं होगा रिसेप्शन, जानें क्या है वजह
देवघर का विकास झारखंड का विकास है. राज्य के कृषि, पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख के प्रतिनिधि मुन्नम संजय ने कहा कि डीआरएम परमानन्द शर्मा, देवघर केंद्र और राज्य के सहयोग से पुल निर्माण हुआ. राज्य के पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सजंय शर्मा ने इसके लिए पीएम मोदी और सीएम हेमन्त को धन्यवाद दिया.
समारोह में स्वागत भाषण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक परमानन्द शर्मा ने दी. इस अवसर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह जिला बस आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा सहित कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग की पीठ में छुरा घोंपा : रघुवर दास




