
Paris : मौजूदा विश्व चैम्पियन और शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू फ्रेंच ओपन के तीन गेम तक चले क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय ताई जु यिंग से हारकर बाहर हो गयीं. पांचवीं वरीय भारतीय को शुक्रवार रात दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी से एक घंटा 15 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21 26-24 17-21 से हार का मुंह देखना पड़ा.
इसे भी पढ़ेंः #Maharashtra : #ShivSena ने #BJP पर कसा शिकंजा, चाहिए ढाई-ढाई साल सीएम पद का लिखित आश्वासन
यह दसवीं दफा है जब सिंधू को चीनी ताइपे की जु यिंग से पराजय मिली हो जिनका इस भारतीय खिलाफ जीत का रिकार्ड 10-5 है.
सिंधू ने अंतिम बार अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल करने के लिये एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी को हराया था. 24 साल की भारतीय ने 2016 ओलंपिक के दौरान भी जु यिंग को मात दी थी और पिछले साल विश्व टूर फाइनल्स में महिलाओं की नंबर एक एकल खिलाड़ी को मात दी थी.
इसे भी पढ़ेंः कश्मीर: 83वें दिन भी सामान्य नहीं जनजीवन, इंटरनेट सेवाओं पर रोक अब भी जारी
दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू की बासेल में विश्व चैम्पियनशिप खिताबी जीत के बाद यह टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में लगातार चौथी हार है. शुक्रवार को साइना नेहवाल भी बाहर हो गयी थी. हालांकि सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर चुनौती बरकरार रखी.
भारत की इस 11वें नंबर की जोड़ी का सामना जापान के हिरोयुकी एंडो और युता वाटान्बे की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा.
इसे भी पढ़ेंः #NagalandPeaceAccord: आखिरी दौर में शांति समझौते की बातचीत, उत्तर-पूर्वी राज्य में कश्मीर वाले हालात




