
Chatra : घरेलू काम-काज संभालने वाली किशोरियों की धमक बहुत जल्द फुटबॉल के मैदान में देखने को मिलेगी. इसके लिए लोक प्रेरणा केंद्र और क्रिया संस्था ने संयुक्त रूप से सिमरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों से 40 बालिकाओं का चयन इस खेल के लिए किया है. इन्हें सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय के 11 स्टार फुटबॉल मैदान में खेल के हरेक दांव पेंच को बारीकी से दिल्ली की दो दो महिला कोच बताने में जुटी हैं.
संस्था की सचिव मौसमी बाखला ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों से कुल 40 बालिकाओं को फुटबॉल खेलने के लिए चयन किया गया था. जिनके के लिए तीन दिवसीय कोचिंग शिविर आयोजित किया गया. जिसमें प्रखंड के आठ गांवों में बड़का एदला, छोटका एदला, डाड़ी, पगार, बेलगड्डा, दुन्दुआ, पिपराडीह और बिरहु गांव की लड़कियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कोंच के रूप में सोसर फाउंडेशन नई दिल्ली के निखिल और अंजली अहम भूमिका निभा रही हैं संस्था की सचिव ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि सिमरिया की लड़कियों को खेल के प्रति रुचि बढ़े और राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन कर सके. शिविर में संस्था की कोंच मनीषा कुमारी, रूपम भारती, नंदनी कुमारी, ट्रेनर रानी कुमारी और सिमा कुमारी की तरफ शिविर का सहयोग किया जा रहा है.




