Hazaribagh

हजारीबाग: सड़क हादसे में विक्षिप्त की मौत

Hazaribag: सदर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार चौक के समीप सड़क किनारे बैठे अज्ञात विक्षिप्त पर गाड़ी चढ़ाने से मौके पर ही मौत हो गई. इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि विक्षिप्त पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है.

लेकिन बेलेबल सेक्शन की वजह से उसे थाने से ही बेल पर छोड़ दिया गया है. बता दें कि यह विक्षिप्त सड़को पर ही रहता था. यह विक्षिप्त दूसरो से मांग कर खाना खाकर अपना पेट भरता था. मौत के बाद मुर्दा कल्याण समिति के लोगों ने इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. जिसके बाद उसका क्रियाकर्म मुक्ति धाम में करने की बात कही गयी.

Related Articles

Back to top button