JharkhandLead NewsRanchi

रेल परियोजनाओं के लिए समय पर जमीन मुहैया कराये राज्य सरकार, होती है देर : अश्विनी वैष्णव

Ranchi : राज्य के मुख्यमंत्री रेल परियोजनाओं के लिए जमीन सहज रूप से मुहैया कराया क्योंकि रेलवे ट्रैक या रेलवे स्टेशन बनाने में परेशानी होती है. चुटिया के पावर हाउस के पास रेलवे अंडरपास बनाने के लिए प्रपोजल आने के 40 दिनों के अंदर काम की स्वीकृति देने की बात कही. ये बातें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि झारखंड में 57 रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की मंजूरी दी गई है. रेल मंत्री ने स्पेशल ट्रेन और अन्य कई ट्रेन लेट चलने के मामले में कहा कि पटरियों की कमी होने की वजह से ट्रेन लेट चल रही है. पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं पर उन्होंने कहा कि अब भी 55% सब्सिडी रेल मंत्रालय दे रहा है. राज्य में ईडीकी कारवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा काम ही क्यों करते हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लेटफार्म पर खड़े-खड़े मीडिया को संबोधित किया. इनके साथ रांची के सांसद संजय सेठ,और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button