
Ranchi : मार्च का महीना छुट्टी के लिहाज से बैंक कर्मियों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है . इस महीने में शनिवार और रविवार के अलावा कई त्योहार पड़ने की वजह से भी बैंकों में भरपूर छुट्टियां रहेंगी. RBI ने इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की है. इसके मुताबिक करीब 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, ग्राहकों को ATM और Digital Banking के जरिये मिलने वाली सेवाएं जारी रहेंगी.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च महीने में बैंकों में छुट्टियों की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसकी शुरुआत मंगलवार 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के साथ हो जाएगी. RBI के अनुसार, मार्च 2022 में त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर अलग-अलग जोन में कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें :औरंगाबाद: पचरुखिया जंगल में सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी, कई विस्फोटक समान बरामद
होली पर तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
RBI की सूची के मुताबिक़ 1 मार्च को महाशिवरात्रि, 6 मार्च को रविवार और 12 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 13 मार्च को रविवार , 17 मार्च को होलिका दहन, 18 और 19 मार्च को होली के कारण बैंक बंद रहेंगे. 20 मार्च को रविवार, 22 मार्च को बिहार दिवस, 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 27 मार्च को फिर रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे .
इसे भी पढ़ें :Jharkhand विधानसभा का बजट सत्र : झारखंड में फिलहाल शराबबंदी पर विचार भी नहीः CM हेमंत
इनको होगी परेशानी
RBI ने स्परष्ट. किया है कि मार्च महीने में बैंकों की शाखाएं बंद होने का ATM और Digital Banking सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इन छुट्टियों से वे ग्राहक ही प्रभावित होंगे, जिनको किसी काम से बैंक की शाखा में फिजिकल रूप में जाना पड़ेगा. इसमें चेक क्लियरेंस और केवाईसी जैसी सेवाएं आती हैं.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand विधानसभा का बजट सत्र : स्थानीय नीति पर जल्द निर्णय लेगी सरकार: CM हेमंत




