
Kolkata: बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजन ने उम्मीद जतायी है कि बांग्लादेश जल्द ही रेल मार्ग के जरिए भारत के पूर्वी राज्यों से भी जुड़ जायेगा.
बांग्लादेश ढाका से सिलीगुड़ी और राजशाही से कोलकाता तक यात्री रेल सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है. भारत ने भी इसमें दिलचस्पी दिखायी है. पंचगढ़ से जलपाईगुड़ी रेलवे लाइन निर्माण के लिए आवश्यक अध्ययन चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – CabinetDecision: स्थानीय नीति होगी परिभाषित, सीएम बनायेंगे तीन सदस्यीय कैबिनेट सब कमिटी
भारत से बांग्लादेश के संबंध खून के रिश्तों की तरह गहरे
रेल मंत्री ने उम्मीद जतायी कि जल्द ही भारत के पूर्वी राज्यों के साथ रेलवे कनेक्टिविटी में एक प्रमुख भूमिका निभा सकेंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ढाका से सिलीगुड़ी और राजशाही से कोलकाता तक यात्री रेल सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है. पंचगढ़ से जलपाईगुड़ी रेलवे लाइन निर्माण के लिए आवश्यक अध्ययन चल रहा है.
कोरोना वायरस के कारण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द होने से लेकर दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते तक की मोहम्मद नुरुल ने खुल कर बात की. उन्होंने कहा कि भारत से बांग्लादेश के संबंध खून के रिश्तों की तरह गहरे हैं.
इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार में आदिवासियों पर हो रहे हमले, अपराधियों को बचा रहा प्रशासनः दीपक प्रकाश



