
Chakradharpur : विगत तीन दिनों से चली आ रही बांदना परब बुधवार को गरू खुटान के साथ सम्पन्न हो गया. हालांकि इस वर्ष सूर्य ग्रहण के कारण कुड़मी समुदाय के लोग दो भागों में बंट गए. जो लोग मंगलवार को गोहाल पूजा किया वे लोग बुधवार को गरू खुटान किये जबकि सूर्य ग्रहण को लेकर बुधवार को गोहाल पूजा करने वाले लोग गुरूवार को गरू खुटान करेंगे. उदालखाम गांव सहित कई कुड़मी वहुल गांवों में गरू खुटान का आयोजन किया गया. ढोल, मादल एवं धमसा के थाप पर बैलों को नचाया गया और पूरे गांव का भ्रमण किया. आंगन में चकपुरा (रंगोली) बनाकर सजाया गया था. धिंगुआनी ग्रुप में मुख्य रूप से गाय बैलों का सिंग में तेल और सिंदूर दिया गया. धान का माला पहनाया गया. महिलाओं द्वारा बैलों का चुमान किया गया. धिंगुआनि में मुख्य रूप से गणेश चंद्र महतो, मधुसूदन महतो,दिवाकर महतो,छुटु महतो,गुरबा महतो,मनसा महतो,सालूका हो,बिजय महतो आदि शामिल थे.




