Education & CareerJharkhandRanchi

IIM रांची का दीक्षांत समारोह 28 को, ऑनलाइन शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • तीन विभागों के टॉप 5 स्टूडेंट्स को मिलेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेडल
  • दीक्षान्त समारोह में ऑनलाइन शामिल होंगे छात्र
  • 272 छात्रों को मिलेगी डिग्री

Ranchi : आइआइएम रांची का दीक्षांत समारोह सोमवार को होगा, जिसमें कुल 272 स्टूडेंट्स को उपाधि प्रदान की जायेगी. उपाधि देने के लिए  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. वे  सुबह 11 बजे ऑनलाइन संबोधित करेंगे.

आइआइएम तीन विभागों से टॉप 5 स्टूडेंट्स को यानी सभी 15 स्टूडेंट्स को  उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेडल प्रदान करेगा. साथ ही 272 विद्यार्थियों के बीच डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा.

कोरोना के कारण ऑनलाइन डिग्री बांटी जायेगी. छात्र ऑफलाइन कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें लिंक शेयर किया जाएगा. इसके माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे.

आइआइएम के नये सभागार से ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रसारण होगा. डिग्री बांटने के दौरान आइआइएम के निदेशक संस्थान की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालेंगे.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल समारोह में इसमें 8 स्टूडेंट्स को प्रबंधन ने पीएचडी की उपाधि दी थी. वहीं, 268 स्टूडेंट्स को डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किया गया था.

इनमें एमबीए के 179, एमबीए-एचआरएम के 62, पीजीईएक्सपी के 27 स्टूडेंट्स थे. आइआइएम रांची ने 2017-19 बैच के फाइनल और 2018-20 बैच के लिए समर, दोनों में 100 % प्लेसमेंट हासिल किये हैं.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: आश्रम स्कूल का भवन हैंडओवर हुआ ही नहीं, विधायक ने कर दिया उद्घाटन

Related Articles

Back to top button