Giridih

गिरिडीह : डुमरी के गांवों में जंगली हाथी ने मचाया कोहराम, फसल और घरों को पहुंचाया नुकसान

Giridih: जंगली हथियों के दल से बिछड़े एक हाथी ने गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के उत्तराखंड इलाके के अतकी पंचायत के कई गांवो में कहर बरपाया. लुकेया गांव निवासी सोमर महतो के निर्माणाधीन पीएम आवास के घर की चहरादिवारी तोड़ दी. और निर्माणाधीन घर के बगल के छत्त पर रखे धान को चट कर गये.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत सोरेन को मिला हावर्ड का निमंत्रण, आदिवासी अधिकार व विकास के मुद्दे पर देंगे लेक्चर

अतकी गांव में ही गणेश महतो के बगीचे में केले के पौधे को नुकसान करने के साथ ही फसल को बर्बाद कर दिया. इस दौरान इस हाथी अतकी के छत्तरबोरा टोला की कारी देवी के घर के बाहर रखे एक क्विंटल धान को खा गया.

जबकि भैरवाटांड में ईश्वर महतो के बगीचे की चहारदिवारी तोड़ कर यह जंगली हाथी पहले भीतर घुस गया, फिर बगीचे में लगी सब्जी की फसल को भी पूरा नुकसान पहुंचाया.
जंगली हाथी का कोहराम यहीं नहीं रुका, बल्कि अतकी पंचायत के लुकैया समेत कई टोला में हाथी ने कहर ढाया. जो सामने आया उसका नुकसान करता गया.
घटना की जानकारी वन विभाग के पदाधिकारी को भी दी गयी. जानकारी मिलने के बाद आजसू नेता भी प्रभावित ग्रामीणों के घर पहुंचे और भरोसा दिलाया कि जल्द ही वन विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें:एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक, खड़े ट्रैक्टर से हुई टक्कर, तीन की मौत

Related Articles

Back to top button