
Jamshedpur : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत सुरमूही गांव में श्री श्री मदनमोहन पूजोत्सव सह अखंड हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए एवं राधाकृष्ण के युगल चरणों पर माथा टेक कर क्षेत्र के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की. वहां श्रद्धालुओं के साथ महाभोग ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोरोना संकट से उबर रहे विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना की तथा उम्मीद जताया कि ईश्वर की कृपा से जल्द ही लोग सामान्य दिनचर्या अपना लेंगे.
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन-समूह के बीच महाभोग का वितरण भी किए एवं प्रसाद ग्रहण किए. इस अवसर पर डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा बड़सोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, भाजपा नेता निर्मल मुर्मू, गणेश हांसदा, गोपाल नायक, अरुण साव, बलराम पात्र, यादव पात्र, कमिटी के सदस्य गौतम नायक, गुणाधर सीट, निर्मल नायक, रिन्टू सीट, जितेन कपाट, अजय विशाल, आकाश सीट आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- चाईबासा: आगे आएं सभी वर्ग, करें बेहतर झारखंड की परिकल्पना को साकार: गीता कोड़ा




