Bihar

बगहा पुलिस ने चार आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Bagha : जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी करके चार युवकों को एक देसी बन्दूक, 315 बोर के एक पिस्टल,12 बोर के 6 जिन्दा कारतूस और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबध में बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि 2 मार्च को गुप्त सूचना मिली कि एक वायरल तस्वीर में तीन लड़के तीन देशी हथियार के साथ खड़े हैं. वहीं दूसरी वायरल तस्वीर में एक लड़का एक देशी बन्दूक हाथ में लेकर बैठा है. वहीं एक टेबल पर दो देशी हथियार के साथ तीन मोबाईल भी रखा हुआ है. जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अवर निरीक्षक धर्मवीर भारती के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी.

इसे भी पढ़ें : पटना पुलिस ने 350 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जिसमें सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामानुज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक आशा कुमारी राय थाना के पुरुष एवं महिला बल के लोग शामिल रहे. गठित टीम ने वायरल तस्वीर की जांच की. इसके बाद छापेमारी कर एक देशी बन्दूक एक नाली, 12 बोर का 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर का एक पिस्टल का जिन्दा कारतूस और तीन मोबाईल बरामद किया गया. वहीं वायरल तस्वीर में मौजूद युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे विराट, रोहित बोले इस मौके को बनाएंगे खास

Related Articles

Back to top button