JharkhandKoderma

कोडरमा : टायर में हवा भरने के दौरान ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के पिसपिरो जेदुयाडीह स्टेशन के समीप टायर का दुकान में पंचर बनाने के दौरान ब्लास्ट हो जाने से दुकानदार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
युवक की मौत रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. घटना के बाद घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया.

डॉक्टरों द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के क्रम में रास्त में ही युलक की मौत हो गयी.
युवक की पहचान राजेश कुमार रजक (उम्र 30 वर्ष पिता रामचंद्र रजक ग्राम जेदुयाडीह) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह घर के पास ही एक पंचर का दुकान चला रहा था.

इसे भी पढ़ें : मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे विराट, रोहित बोले इस मौके को बनाएंगे खास

Related Articles

Back to top button