Bihar

पटना पुलिस ने 350 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Patna : पटना पुलिस की टीम ने गुरुवार को ब्राउन शुगर की 350 पुड़िया के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दयानंद स्कूल के पास का है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. गिरफ्तारी के बाद ब्राउन शुगर तस्करी कर बेचनेवाले नीरज ने बताया कि वह ब्राउन शुगर को बिहटा एरोड्रम के नजदीक बने एक मार्केट के पास किसी व्यक्ति से 250 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से खरीदा करता था, जिसे पटना में आकर मीठापुर इलाके में युवाओं को 350 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचा करता था.

इसे भी पढ़ें : मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 100वां टेस्ट खेलेंगे विराट, रोहित बोले इस मौके को बनाएंगे खास

नीरज इस पूरे ब्राउन शुगर को पटना के मीठापुर इलाके में बेचने का काम किया करता था. फिलहाल नीरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार करने वाले गैंग की जानकारी जुटा रही है. साथ ही आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है.

Related Articles

Back to top button