JamshedpurJharkhand

हेमंत सरकार पर बाबूलाल का हमला, कहा- सीएम और अफसरों के खाते में जा रहा बालू, पत्थर, लोहा और कोयला की लूट का पैसा

भाजपा एसटी मोर्चा के सम्मेलन में कहा- हेमंत राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, 20 माह में आदिवासी महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुष्कर्म की 2800 घटनाएं

Jamshedpur : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला . उन्होंने कहा कि कहा है कि हेमंत सोरेन के राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराधियों को खुली छूट दे दी गयी है. बालू, पत्थर, लोहा, कोयला की लूट हो रही है. इन सबका पैसा मुख्यमंत्री व उनके साथ रहने वाले अफसरों के खातों में जा रहा है. मरांडी सोमवार को जमशेदपुर के मिलानी हॉल में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है. महिलाएं सुरक्षित हेमंत सोरेन के 20 माह के कार्यकाल में आदिवासी महिलाओं के साथ हिंसा और दुष्कर्म की 2800 घटनाएं घटी हैं. हेमंत सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी. यह वादा तो पूरा नहीं हुआ, उलटे लोगों का रोजगार छीना जा रहा है. पारा शिक्षकों को अबतक स्थायी करने का काम नहीं कर पायी है. उन्होंने कहा कि किसानों का पिछले साल का धान बिक्री पैसा अबतक बकाया है. सरकार लगातार किसानों को सताने का काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें – Ranchi के अरबपति व्यवसायी की एयरवेज उड़ान को तैयार, अगले साल शुरू होगी फ्लाइट्स

मरांडी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड का गठन किया. कांग्रेस कभी भी झारखंड गठन के पक्ष में नहीं थी. कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी के नेता केवल नेताओं की खरी-बिक्री करते रहे. उन्होंने जेएमएम और कांग्रेस पर परिवार और स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा राष्ट्र के साथ गरीब मजदूर, किसान, आदिवासी व दलित की राजनीति करती है. 60 वर्षों तक कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज की चिंता नही की. कांग्रेस केवल नेताओं की खरीद-बिक्री का काम करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने गांव के प्रधान, पाहन, नायके को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में आदिवादियों के सम्मान में मंत्रालय बनाया गया. वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार इस काम को और आगे बढ़ा रही है. गांव, जंगल व पहाड़ों में रहनेवाली जनजातियों के गांवों में बिजली, सड़क बनाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने अपने संबोधन में अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों से भाजपा को मजबूत करने की अपील की.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. कहा कि सरकार के 19 माह के कार्यकाल में हत्या, लूट, अत्याचार और महिलाओं के साथ बर्बरता हुई है. लालच देकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. ठेकेदार व बिचौलिया राज्य की नीति बना रहे हैं. जल, जंगल, जमीन की लूट हो रही है. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवादियों को ठगने का काम किया है. हेमंत सरकार के बनते ही पश्चिम सिंहभूम में जनजातियों के साथ नरसंहार की घटना हुई. उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की हत्याकांड में भाजपा ने सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई. साथ ही यह मामला सीबीआई को सौंपा गया.

इसे भी पढ़ें – बिरसानगर में राजमिस्त्री हाई टेंशन तार से झुलसा, एमजीएम अस्पताल में मौत

इससे पहले जमशेदपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया. शहर में जगह-जगह पर कार्यकर्ता फूल माला तथा पार्टी के झंडा लेकर खड़े थे. मिलानी हॉल पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आदिवासी रीति-रिवाज से बाबूलाल का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान वंदे मातरम से किया गया. कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button