JharkhandRanchiTOP SLIDER

Ranchi के अरबपति व्यवसायी की एयरवेज उड़ान को तैयार, अगले साल शुरू होगी फ्लाइट्स

जालान कालरॉक गठजोड़ ने बताया कि जेट एयरवेज की पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई रूट पर होगी

New Delhi : जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही तक घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू कर देगी और अगले साल की आखिरी तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी. बंद पड़े एयरलाइन के टेकओवर के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान कालरॉक गठजोड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी.

जानकारी हो कि जालान कालरॉक गठजोड़ में रांची के अरबपति व्यवसायी मुरारी लाल जालान भी हैं. रांची के अपर बाजार में रहनेवाले मुराली जालान आजकल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की कंपनी के नाम पर ख़रीदी गयी ज़मीन मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को

जेट एयरलाइन का हेड क्वार्टर दिल्ली में होगा

गठजोड़ ने बताया कि जेट एयरवेज की पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई रूट पर होगी और एयरलाइन का हेड क्वार्टर मुंबई के बजाय अब दिल्ली में होगा.

गौरतलब है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने इस साल जून में जेट एयरवेज के लिए जालान कालरॉक गठजोड़ की समाधान योजना को मंजूरी दी थी. दो साल पहले कंपनी के दिवाला समाधान के लिए कार्यवाही शुरू हुई थी.

इसे भी पढ़ें:पत्रकार पर जानलेवा हमला: पुलिस मुख्यालय पहुंचे पत्रकार, डीजीपी का आश्वासन- आइजी अभियान करेंगे जांच

मुरारी लाल जालान ने कहा, ये है जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य

जालान कालरॉक गठजोड़ के प्रमुख सदस्य मुरारी लाल जालान ने कहा, “जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य 2022 की पहली तिमाही तक घरेलू परिचालन और 2022 की तीसरी/चौथी तिमाही तक अंतर्राष्ट्रीय परिचालन को फिर से शुरू करना है.”

उन्होंने कहा कि गठजोड़ की योजना तीन साल में 50 से ज्यादा विमान और पांच साल में 100 से ज्यादा विमानों का बेड़ा तैयार करने की है, जो गठजोड़ की अल्पकालिक और दीर्घकालिक व्यापार योजना के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त है.

इसे भी पढ़ें: जानें ऐसा क्या हुआ जो कोर्ट रूम से बाहर आकर जस्टिस को पार्किंग में सुनाना पड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button