Uncategorized

वेनेजुएला : जेल से कैदियों के भागने के प्रयास में लगी आग, 68 की मौत

Caracas : वेनेजुएला में कैदियों ने कथित तौर पर जेल से भागने के प्रयास में गद्दों में आग लगा दी,जिसमें विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर68 लोगों की मौत हो गई. देश के शीर्ष अभियोजक और कैदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन ने यह कहा.

इसे भी पढ़ें: ईडी का शिकंजा : IAS सेंथिल की 2.51करोड़ की संपत्ति जब्त

जेलों में क्षमता से अधिक कैदी

वेनेजुएला की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी भरे हैं. काराबोबो की जेल में लगी आग की घटना यहां की जेलों में होने वाली कई भयावह घटनाओं में से एक है. मुख्य अभियोजक तारेक विलियम साब ने ट्विटर पर बताया कि काराबोबो के पुलिस मुख्यालय में हुई भयावह घटनाओं के मद्देनजर हमने चार अभियोजकों को नियुक्त किया है ताकि उसकी जांच की जा सके. वहां लगी आग में68 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें: खूंटी में अपराधियों ने डीएवी स्कूल के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

मरने वालों में दो महिला शामिल

उना वेनताना अ ला लिबरटाड नाम के संगठन के अध्यक्ष कार्लोस निएटो ने बताया कि कुछ की मौत जलने के कारण हुई तो कुछ की दम घुंट जाने की वजह से. उन्होंने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जो घटना के वक्त संभवत: जेल में भेंट के उद्देश्य ये आई होंगी. कैदियों ने जेल से भागने के प्रयास में गद्दे में आग लगा दी थी और सुरक्षा कर्मी की बंदूक चुरा ली थी. एपी की खबर के अनुसार, घटना से गुस्साए कैदियों के रिश्तेदारों ने जेल के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की. अंत में पुलिस को भीड़ को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. कैदियों के रिश्तेदार वहां हुई घटना के बाद अपने प्रियजनों की स्थिति जानने के लिए वहां एकत्र हुए थे.

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button