
Bhagalpur: जिला के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बौसी रेलवे लाइन पर कोढा सरमसपुर के रहने वाले चंदन यादव का शव ग्रामीणों ने रविवार की सुबह देखा. इसकी सूचना घर वालों को दी गई. घटना के बाद ईशाकचक थाना पुलिस के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों का कहना है कि शनिवार की देर रात राहुल नामक युवक चंदन को बुलाकर ले गया था. इसके बाद देर रात को घर आया था. सुबह तीन बजे फिर उसे राहुल नामक युवक बुलाकर ले गया और सुबह उसकी मौत की खबर घरवालों को मिली. वहीं घटना के पीछे क्या कारण है, यह घरवाले अभी नहीं बता पा रहे हैं.
मृतक युवक साइकिल दुकान में काम करता था. सूत्रों की माने तो दो दिन पहले भी साइकिल दुकान में किसी से मारपीट हुई थी. वहीं घटना का क्या कारण है, इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: सीसीएल कथारा के कैप्टिव पावर प्लांट में आग लगने से करोड़ों का नुकसान




