
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा स्थित एयरपोर्ट रोड एलआईसी ग्राउंड के पास रैश ड्राइव कर रहे दो छात्रों की विगत शनिवार शाम जान चली गयी थी. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा जाने से हादसा हुआ था. मृतकों में खूंटाडीह निवासी प्रसन्नजीत गांगुली और कदमा रामजनम नगर निवासी विशाल गोप शामिल थे. रविवार को दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
अपनी स्कूटी रखकर पड़ोसी की बाइक ले गये थे
प्रसन्नजीत के साथी सुमित ने बताया कि शनिवार शाम विशाल अपनी स्कूटी लेकर प्रसन्नजीत के घर पहुंचा था, जहां से दोनों ने पड़ोसी की बाइक ली और एयरपोर्ट रोड में फोटो शूट करने चले गये. बाइक प्रसन्नजीत चला रहा था, दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. तेज रफ्तार में ही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंंभे से जा टकराई, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. वहीं विशाल के पिता लखीकांत गोप ने बताया कि उनकी तीन संतान है, जिनमें से विशाल दूसरे नंबर पर था. पिछले साल ही बेटी ने आत्मदाह कर ली थी. अब उनका छोटा बेटा ही उनका सहारा है.
Jahangirpuri violence Live: शोभायात्रा के दौरान फायरिंग करने वाला अरेस्ट, अब तक 14 लोग गिरफ्तार
बिना हेलमेट सड़क दुर्घटना में लोग गंवा रहे जान
बीते 15 दिनों की बात करें तो, अबतक बिना हेलमेट सड़क दुर्घटना में तीन जाने गयी है. जिसमें 4 अप्रैल को एनएच 33 के भिलाई पहाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से समीर कुमार मंडल की मौत हो गयी थी. 12 अप्रैल को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास टाटा मोटर्स बाई सिक्स कर्मी राजकुमार को मौत हुई थी. वहीं 14 अप्रैल को डिमना चौक पर विश्वजीत की मौत हो गयी थी.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : ट्रेलर की चपेट में आने से बचने के लिए बाइक घुमायी, तभी दूसरी बाइक ने मार दी टक्कर, हालत गंभीर




