ChaibasaJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

बाबूलाल मरांडी ने ईडी से की बिना विलंब किए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। साथ ही ईडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बिना विलंब किए विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की.

चाईबासा में मीडिया से बात करते मरांडी ने कहा कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम जनता से कानून पालन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है. राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए एक, दो नहीं, पांच सम्मन भेजा है लेकिन मुख्यमंत्री लगातार उसकी अवहेलना कर रहे हैं. ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने से भाग रहे.

उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता का विश्वास कानून से उठ जायेगा। इसलिए अब आगे और सम्मन भेजने का औचित्य नहीं रह जाता.अब मुख्यमंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए. श्री मरांडी ने ईडी से मांग किया कि उन्हें जो भी संवैधानिक अधिकार प्राप्त है, उसके तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button