Giridih

गिरिडीह में विजय संकल्प सभा में बाबूलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Giridih: विधानसभा चुनाव की तैयारी गिरिडीह भाजपा ने तैयारी शुरू कर दिया है. रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया. इस दौरान विजय संकल्प सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेश साहू, चुन्नूकांत, विनय सिंह और प्रीतम सिंह भी शामिल हुए. विजय संकल्प सभा की शुरवात नेताओ ने दीप जलाकर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया.

मौके पर सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी के पूंजी रहे है. क्योंकि, कार्यकर्ता ही जनता के बीच नेता बनाते है. और हर स्तर के सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता ही संगठन को जनता के बीच मजबूत भी बनाते है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नेताओं को रोज सम्मानित किया जाता है. लेकिन कार्यकताओं को वही करना होता है जिसका संकेत पार्टी की ओर से दिया जाता है. जनता के सवालों का जवाब भी कार्यकर्ताओं को देना होता है. मोदी सरकार के तीसरी बार सता में आने का सारा श्रेय बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता को दिया और कहा कि इंडी गठबंधन के गलत प्रचार का जवाब जनता के बीच कार्यकताओं ने दिया. जिसके बलबूते इंडी गठबंधन 234 सीट में सिमट गई. और तो और राज्य में भाजपा को 81 लाख का वोट मिलने का सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ता ही रहे. जबकि राज्य में जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार रहते हुए भी सत्ताधारी दल के सात मंत्री लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के प्रत्याशीयो की जीत दर्ज कराने में नाकाम रहे, तो इसका बड़ा कारण सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और हेमंत सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया. राज्य के जेलो में बंद अपराधी अब कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी दे रहे है. इधर विजय संकल्प सभा में बाबूलाल मरांडी ने कई कार्यकर्ताओं को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वही संकल्प सभा में काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button