
Ranchi : गरीबों को आवास देने की झारखंड सरकार की योजना बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर से अब तक 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी गयी है और करीब 45,565 आवासों का निर्माण पूरा करा दिया गया है. बता दें कि इस योजना अंतर्गत जरूरतमंद योग्य लाभुकों को आवास देने का काम किया जा रहा है. प्राकृतिक आपदा से पीड़ित ग्रामीण परिवार अथवा अति गरीब परिवार जिनको पीएम आवास ग्रामीण या अन्य आवास योजना से आवास नहीं मिला है, उन्हें इस योजना से घर दिया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अब तक 55,792 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसमें से 45,565 आवास पूरे किए गये हैं. यानी लक्ष्य का 81 फीसदी से अधिक आवास पूरे हुए. वहीं, इसके अलावा नये विगत चार साल में 27 हजार से अधिक आवास स्वीकृत हुए. ऐसे में नये और लंबित आवास को मिला कर 33,795 आवास का काम भी पूरा हो गया है, जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाये गये देवघर एसपी, राज्य सरकार से मांगा पैनल, जानें पूरा मामला…



