
Patna : बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रहे कयासों पर रविवार को आखिरकार विराम लग गया . आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा कर दी . उन्होंने कहा कि जेडीयू और हमारी विचारधारा एक समान है और एक विचारधारा वाले लोगों का साथ रहना जरूरी है. अब हम साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें : आमिर ने जिस रीना को खून से लिखा था love Letter , 50 करोड़ दे लिया तलाक
नेताओं और कार्यकर्ताओं से किया था विमर्श
बता दें कि रविवार को पार्टी की बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिनों की बैठक हुई और उसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया गया. बातचीत के बाद निर्णय लिया गया कि देश और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जो समान विचारधारा के लोग हैं, उन्हें एक मंच पर इकट्ठा होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :अब लीजिए झारखंडी काले टमाटर का मजा, जानिये क्या है खासियत
उन्होंने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए आरएलएसपी ने निर्णय लिया कि हमारा जो संघर्ष है, अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मजबूती देने की, वो हम जेडीयू के साथ मिलकर करेंगे.
इसे भी पढ़ें :अब संन्यासी लुक में वायरल हो रहे हैं रांची के हीरो एमएस धौनी




