JharkhandLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

अब संन्यासी लुक में वायरल हो रहे हैं रांची के हीरो एमएस धौनी

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है तस्वीर

Ranchi : सोशल मीडिया पर एक बार फिर रांची का लाडला महेंद्र सिंह धौनी छाया हुआ है. इस बार धौनी संन्यासी लुक में सामने आये हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया का जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है. यह तस्वीर कब की और कहां की है, इसका खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है.

इसे भी पढ़ेंःरांची में फिर MOB LYNCHING : अनगड़ा थाना क्षेत्र में चोर बताकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

वायरल तस्वीर में धौनी ने बाल मुंडवा रखे हैं. वह बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े में हैं. उनका बैठने का ढंग भी भिक्षु की तरह ही है. जिस वजह से लोग उसकी तुलना बौद्ध भिक्षुओं से कर रहे हैं. माना जा रहा है कि यह तस्वीर किसी विज्ञापन के लिए ली गयी है.

https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1370743957223698433?s=08

मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी आईपीएल के मद्देनजर साथी खिलाड़ियों के साथ नेट अभ्यास में जुटे हैं. मालूम हो कि आईपीएल का आगाज नौ अप्रैल से हो रहा है. धौनी की टीम आईपीएल ट्राफी पर तीन बार कब्जा जमा चुकी है.

 

धौनी के संन्यासी लुक वायरल वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई कह रहा है कि पैसे कमाने के बाद संन्यासी बन रहे हैं तो कोई कह रहा है कि शांति की तलाश में हैं. बहरहाल, जो भी हो यह पहला मौका नहीं है जब लुक की वजह से धौनी चर्चा में हैं, इससे पहले भी अपने लुक की वजह से वह चर्चा के केंद्र में रहे हैं.

Related Articles

Back to top button