JamshedpurJharkhand

एड्स से बचाव को लेकर जमशेदपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur: विश्व एड्स दिवस के मौके पर रविवार को जमशेदपुर में एसपी फाउंडेशन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. साकची गोलचक्कर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर मौजूद फाउंडेशन के निदेशक डॉ टीके चटर्जी ने बताया कि दुनिया में तेजी से एड्स के रोगी बढ़ रहे हैं. यह एक लाईलाज और जानलेवा बीमारी है.

असुरक्षित यौन संबंधों के कारण लोग इसके प्रभाव में आ रहे हैं. कभी- कभी एचआईवी संक्रमित रोगियों के खून से संक्रमित डिस्पोजल सिरींज के कारण भी लोग इस रोग से संक्रमित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है. लोग यदि सावधानी बरतेंगे तो खतरे से बच सकते हैं. इस मौके पर एसपी फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button