
Jamshedpur : अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान के साथ खुले में कचरा एवं बिल्डिंग मटेरियल फेंकने वाले पर कार्रवाई की गई जिसमें कदमा रामनगर एवं रामजनम नगर में कुल 4 लोगों पर जुर्माना ₹2580 किया गया.
मरीन ड्राइव में स्थित बागीचा रसोई के द्वारा खुले में कचरा फेंकने पर ₹1000 जुर्माना एवं यू टर्न फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स के द्वारा भवन सामग्री खुले में फेंकने के लिए ₹1000 जुर्माना किया गया. इसके साथ रामजनम नगर के गली संख्या 1 से 6 एवं रामनगर के क्षेत्र में माइक के माध्यम से लगभग 800 घरों को कचरा का सही निस्तारण कर घर-घर कचरा उठाओ गाड़ी में देने हेतु माईकिंग किया गया. आवासीय परिसर क्षेत्र उद्यान एवं के के रेसिडेंसी के निवासियों को खुले में कचरा नहीं फेंकने हेतु चेतावनी दी गई.
विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान अजय राज कनीय अभियंता महेंद्र प्रधान कर दरोगा एमकेएल दास क्षेत्रीय कर्मी विनोद तिवारी दिलीप बारिक प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक अभियान चलाया गया.
यह अभियान प्रतिदिन क्षेत्रवार जारी रहेगी एवं कचरा फेंकने वालों पर, भवन सामग्री, प्रतिबंधित प्लास्टिक, डस्टबिन, ट्रेड लाइसेंस इत्यादि की जांच की जाएगी कमी पाए जाने वाले पर या नियमों की सही रूप से पालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें – मेट्रिमोनियल साइट का सहारा लेकर की थीं 13 शादियां, राज खुला तो 14वीं पत्नी के होश उड़े




