
Dhanbad: धनबाद में चुनाव से पहले गोलीबारी की घटनाएं जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा रही हैं. सोमवार को भौरा के एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में गोलीबारी की घटना के बाद आज दूसरे दिन भी धनबाद अशांत रहा.
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऑटो सवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. लोगों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए पास के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया. लेकिन इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में दिखने लगा फेनी चक्रवात का असर, बदले मौसम ने गर्मी से दी राहत
मृतक की पहचान नहीं हो पायी
बताया जाता है की जिस अज्ञात ऑटो सवार की मौत हुई है, वो राजगंज में ऑटो पर बैठा था. इसी दौरान एक अपराधी यात्री बनकर उसके साथ बैठ गया. इसके बाद बरवाअड्डा विजय पेट्रोल पम्प के पास एक और अपराधी बाइक से आया और उसकी बैग छीन ली.
बैग छीनने के बाद ऑटो सवार को गोली मारकर दोनों फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही बरवड्डा पुलिस अस्पताल वहां पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
इसे भी पढ़ेंः धुर्वा डैम में डूब कर दो लड़कों की मौत, छह दोस्त नहाने गये थे डैम में




