Crime NewsRanchi

चेकिंग के दौरान मकान मालिक, किरायेदार और पूर्व PLFI उग्रवादी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

Ranchi: रांची के मोराबादी टीओपी पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ मकान मालिक, किरायेदार और पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बरियातु थाना क्षेत्र के संजय सिंह, रातु थाना क्षेत्र के विशाल स्वांसी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी विक्की साव का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एमटी-15 (JH 01EN 1539), एक बाईक (JH-01FM 8265) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर मोराबादी मैदान के रजिस्ट्री ऑफिस के पास मोराबादी टीओपी पुलिस वाहन चेकिंग लगाया. चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक एमटी-15 को रोका गया. बाईक में लगे नंबर JH 01D 0270 स्पष्ट नहीं था. उक्त मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर से जाँच करने पर पता चला कि इसका मूल रजिस्ट्रेशन JH 01EN 1539 चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातु निवासी राहुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस बाईक के साथ पकड़े गये आरोपी संजय सिंह से पूछताछ की तो उसकने बताया कि वह इस मोटरसाइकिल को अपने मकान मालिक विक्की कुमार साव खरीदे है. आरोपी के निशानदेही पर विक्की कुमार को पकड़ा गया. आरोपी विक्की ने एक और मोटरसाइकिल चोरी का बात स्वीकार किया. विक्की के निशानदेही पर पूर्व के पीएलएफआई उग्रवादी विशाल स्वासी को पकड़ा गया. विशाल के पास से चोरी का बाईक (JH-01FM 8265) बरामद किया गया. बरामद बाईक कोतवाली थाना क्षेत्र से विष्णु साव के साथ चोरी की बतायी जा रही है. पकड़ाये गये आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है. इनगोलो पर नामकुम, मांडर, रातु, सदर और सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज है.

इसे भी पढ़ें: 43.60 किलो गांजा के साथ दो महिला समेत चार इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार, ओडिसा से बनारस ले जाने के दौरान खादगढ़ा बस स्टैंड से पकड़ा गया आरोपी

Related Articles

Back to top button