
Giridih: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर मोड़ के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में तीन साल के मासूम निकांत कुमार की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य घायल हो गए. जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. और जांच में जुट गई, जबकि तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हथबोर गांव निवासी नवनीत वर्मा अपनी पत्नी खुशबू देवी, चार साल की बेटी नेहा और तीन साल के बेटे निकांत कुमार के साथ ऑटो से गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो का चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था. लिहाजा, बोलेरो और ऑटो दोनों जब महुआर मोड़ के समीप पहुंचा, तो बोलेरो चालक गुजरने के दौरान चकमा दिया. जिसे ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया, और ऑटो एक पेड़ से टकरा कर पलट गया. जिसमें नवनीत वर्मा के साथ उनकी पत्नी खुशबू और बेटी नेहा कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गए. जबकि तीन साल के मासूम बेटे निकांत की मौत मौके पर हो गई. घटना के बाद बचाने के लिए स्थानीय ग्रामीण भी पहुंचे, लेकिन तब तक तीन साल का मासूम दम तोड़ चुका था.




