BiharLead News

NIA कोर्ट में पेशी के बाद नासीर और इमरान 8 दिन के रिमांड पर

Patna : दरभंगा (Darbhanga) रेलवे स्टेशन पर 17 जून को सिकंदराबाद से आये कपड़े के पार्सल में हुए ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किये गये तीन संदिग्धों को लेकर एनआइए की टीम पटना पहुंची. कड़ी सुरक्षा के बीच एनआइए के अधिकारी संदिग्ध आतंकी इमरान मलिक, कफील और नासिर खान को लेकर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचे.

बता दें कि सात दिनों का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को तीनों को एनआइए की विशेष अदालत में पेश किया गया. पेशी के बाद एनआइए के वकील मनोज कुमार ने बताया कि इमरान मल्लिक व नासिर खान को 16 जुलाई तक रिमांड पर भेजा गया है. मनोज कुमार ने यह भी बताया कि कपिल को रिमांड पर लिया गया है.

सलीम की तबीयत खराब है, इसिलए उसका इलाज चल रहा है. मनोज कुमार ने यह बताया कि रिमांड पर लेने के बाद आगे की कार्रवाई एनआइए करेगी.

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, बंद घर की रेकी कर करते थे चोरी

आपको बता दें कि इससे पहले एनआइए कोर्ट ने तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा था. जिसके बाद रिमांड पर पूछताछ करने के लिए एनआइए की टीम उसे दिल्ली ले गयी थी.

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली से दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम और हाजी सलीम को गिरफ्तार किया गया था. ये इस मामले में चौथी गिरफ्तारी थी.

मिली जानकारी के अनुसार हाजी सलीम उर्फ टुइया शामली के कैराना के बिस्तायान मोहल्ले का और कासिम उर्फ कफील आलखुर्द का निवासी है.

एनआइए के मुताबिक दरभंगा ब्लास्ट मामले में मुख्य साजिशकर्ता मो. सलीम अहमद उर्फ हाजी सलीम और कफील हैं. जांच में यह बात सामने आयी है.

इसे भी पढ़ें :कॉमन सिविल कोड पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कही बड़ी बात, संविधान के अनुच्छेद 44 का हवाला दिया

मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार दोनों आतंकियों ने फरवरी 2021 में हाजी सलीम के घर पर ही मुलाकात की थी और बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनायी थी.

दरअसल, 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से आये कपड़े के बंडलवाले पार्सल में धमाका हुआ था. एटीएस मामले की जांच कर रही थी. बाद में मामला एनआइए को सौंप दिया गया.

इस मामले में एनआइए की टीम ने हैदराबाद से इमरान खान और नासिर खान को गिरफ्तार किया था. वहीं, शामली से कफील और सलीम को गिराफ्तार किया गया था. इन सभी पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने के आरोप लगे हैं.

इसे भी पढ़ें :रिम्स में अब 4डी इको कार्डियोग्राफी की फैसिलिटी 24 घंटे, 12 जुलाई से सभी तरह की सर्जरी भी होगी

Related Articles

Back to top button