Crime NewsGiridihJharkhand

विवाहिता ने दुष्कर्म की बात घर में बतायी, तो ससुराल वालों ने केरोसिन डालकर महिला को जलाया

Giridih: दुष्कर्म की शिकार महिला को बचाने के बजाय उसके दो भैसुर उसके लिए काल बन गए. और केरोसिन डाल उसे जलाने का प्रयास किया. दोनों आरोपी बहादुर पंडित और शनिचर पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दुष्कर्म के आरोपी सुनील चौधरी को गिरफ्तार को लेकर छापेमारी कर रही है. घटना गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के महुवाड़ के नवासार गांव की है.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur : कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन

पीड़िता को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां उसे बेहर इलाज इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार नवासार गांव की महिला बुधवार की देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इस दौरान आरोपी सुनील चौधरी पीड़िता को मुंह दबा कर किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता घर लौटकर पूरी बात अपने भैसुर बहादुर पंडित और शनिचर पंडित को बताई, तो इन दोनों ने उसका साथ देने के बजाय न उसके साथ मारपीट की इसके बाद बुधवार की देर रात ही उसपर केरोसिन तेल डालकर आग के हवाले कर दिया. जब पीड़िता चिल्लाई, तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आए, और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इधर दूसरे दिन गुरुवार की सुबह महिला का फर्द बयान गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया. जबकि महिला की हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Back to top button