ChaibasaJamshedpurJharkhand

सावधान! थोड़ी देर में खतरे के निशान तक पहुंच सकता है खरकई का जलस्तर, पानी में उतरने से बचें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश तथा खरकई बांध का एक गेट सोमवार शाम 4 बजे तक खोले जाने की सूचना है. जिससे खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने की संभावना है. नदी के जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है. जिला उपायुक्त द्वारा जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी एवं जमशेदपुर सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को तटीय इलाके में तत्काल अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की व्यवस्था रखने का निर्देश भी दिया गया है.

देखें वीडियो–

इस संबंघ में उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि लगातार हो रही बारिश तथा खरकई बांध का एक गेट खोले जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ सकता है. उन्होंने बताया कि नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय निकाय एवं प्रखंड प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. वहीं आकस्मिक स्थिति बन जाने पर त्वरित कार्रवाई कर जानमाल की सुरक्षा करने का निर्देश दिया है. इसके लिए प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाये हुए है. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि डूब क्षेत्र या नदी किनारे की ओर नहीं जायें. अपने परिवार एवं जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए ऊंचाई वाले स्थानों में रहें.

ये भी पढ़ें- Chaibasa : मनोहरपुर सेल की चिरिया माइंस के 452 मजदूरों पर लटकी छंटनी की तलवार, 19 जुलाई से हो जायेंगे बेरोजगार

Related Articles

Back to top button