
Aarah: भोजपुर जिले के कामलुचक बालू घाट पर शनिवार सुबह वर्चस्व की लड़ाई में बालू माफियाओं ने जमकर गोलीबारी की. इस गोलाबारी में एक बैंक कर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर एसपी हिमांशु एवं कोईलवर थाना समेत लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस बल घटनास्थल पहुंची. और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ेंः पीएम आवास योजना ग्रामीण में अनियमितता की शिकायत,पांच जिलों में होगी जांच
घटना भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट का है. जहां गोलीबारी की यह घटना हुई. जानकारी के अनुसार मरने वालों में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी खेदु के बेटे 34 साल के दुर्गेश हैं. वह आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित मणिपुरम बैंक में क्लर्क के रूप में कार्यरत थे. दूसरा मृतक मूल रूप से पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर निवासी जगपति नारायण शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा हाउसिंग मोहल्ले में रहते थे. जो मुंशी का कम करता थे.
इसे भी पढ़ेंः 17 साल बाद परिवहन निगम के 1240 कर्मियों को मिलेगा पंचम वेतनमान का बकाया
दूसरी तरफ मृतक के दोस्त दीपक सिंह ने बताया कि उनके पार्टनर कामेश्वर राय का कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव दियारा स्थित कामलुचक बालू घाट का टेंडर हुआ था. उसी बालू घाट का शुभारंभ करने को लेकर सभी लोग कमालुचक बालू घाट पर पूजा करवा रहे थे. जहां करीब ढाई सौ की संख्या में लोग आए हुए थे. ऐसे में अचानक दूसरे पक्ष के 25 लोग वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगें. बालू घाट पर फायरिंग होते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई. भागने के दौरान दोनों लोगों की गोली लग गई. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.




