
Ranchi: झारखंड एटीएस ने अमन साहू गुर्गे के 3 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों ने विगत एक माह में रांची और रामगढ़ जिले में तीन घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना के ऊपर साकुल के रहने वाले विकास कुमार, कुम्हारटोली साकुल के गुलशन कुमार और साकुल निवासी माहताब आलम का नाम शामिल है. अपराधियो के निशानदेही पर 7.62 एवं 7.65 बोर का एक एक पिस्टल, 10 गोली 7.65 का, 11 गोली 7.62 का, एक बाइक ओर दो मोबाइल बरामद किया गया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का विकास कुमार, गुलशन कुमार एवं माहताब आलम पतरातू के सांकुल एवं जयनगर के आसपास छुपकर रह रहा है. एवं वर्तमान में अमन साहू गिरोह के सक्रिय अपराधकर्मी हैं एवं इनके द्वारा कई स्थानों पर फायरिंग की घटना की गई है. सूचना पर एटीएस टीम रामगढ जिला के पतरातू क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों अपराधियो को गिरफ्तार किया.
विकास कुमार के पास से 2 देशी पिस्टल एवं 8 गोली, गुलशन कुमार के पास से 8 गोली, माहताब आलम के पास से 5 गोली ओर दो मोबाईल बरामद किया गया. बरामद मोबाइल का उपयोग अपराध करने के लिए किया जाता था. विकास कुमार के निशानदेही घटना में प्रयुक्त बाइक पल्सर (220) को फरार अपराधकर्मी इम्तियाज अंसारी के घर से बरामद किया गया. अमन साहू संगठित आपराधिक गिरोह के द्वारा हाल में की गई फायरिंग की घटना का सफल उद्भेदन किया गया है. तीनों अपराधी एवं पूर्व में एटीएस के द्वारा गिरफ्तार राजा अंसारी, मंनिन्दर कुमार ने 6 मार्च को सिकीदरी थाना क्षेत्र के ओरमांझी-गोला भारतमाला सड़क निर्माण के कार्यस्थल पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.
इस संबंध में सिकीदरी थाना (काण्ड सं0-06/24) में मामला दर्ज है. 6 फरवरी को इनलोगो ने ओरमांझी में भारतमाला प्रोजेक्ट पर ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में ओरमांझी थाना (काण्ड सं0-18/24) में मामला दर्ज है. 9 फरवरी को रामगढ़ के भुरकूण्डा के स्वामी सिद्धांत बाउरी नामक व्यक्ति के उपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.इस संबंध में भुरकूण्डा थाना (काण्ड सं0-39/24) मामला दर्ज है. उक्त तीनों घटनाओं में इस्तेमाल की गई बाइक एवं हथियार को एटीएस टीम ने बरामद किया है. इस संबंध में स्पष्ट करना है कि पूर्व में गिरफ्तार मनिन्दर कुमार के पास से बरामद पिस्टल का उपयोग भी उक्त घटनाओं में किया गया था.




