JharkhandRanchi

JBKSS प्रत्याशी देवेन्द्रनाथ को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में किया गया पेश

Ranchi: नामांकन दाखिल करने पहुंचे एक उम्मीदवार को रांची किए लालपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रांची लोकसभा से JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को गिरफ्तार किया गया है. देवेन्द्रनाथ नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंचे थे. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया. कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा. लालपुर में दर्ज 2021 के मामले में देवेंद्रनाथ के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई.

JBKSS प्रत्याशी जयराम की भी हो रही है तलाश

JBKSS प्रत्याशी को भी रांची पुलिस तलाश कर रही है. नगड़ी थाना के दर्ज मामले (केस संख्या 48/22) में जयराम महतो के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. हाल ही में रांची पुलिस जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए  बोकारो पहुंची थी. JBKSS उम्मीदवार जयराम महतो को रांची पुलिस गिरफ्तार किया.

जिसके बाद जयराम महतो ने पुलिस ने जनसभा को संबोधित करने की अनुमति मांगी. और पुलिस ने उन्हें सभा को संबोधित करने की परमिशन भी दी. लेकिन इस बीच जयराम महतो पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गए. मामले को लेकर नगड़ी थाना के एसआई के बयान पर बोकारो सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 3 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है. हालांकि जयराम अबतक फरार है.

Related Articles

Back to top button