
Madhepura: सदर थाना क्षेत्र के श्रीपुर में स्कार्पियों की ठोकर से एक शिक्षिका की मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बालम गढ़िया पंचायत के श्रीपुर डीह टोला निवासी तेज नारायण पासवान की पत्नी चन्द्रकला देवी प्राथमिक विद्यालय बालम की प्रधानाध्यापिका थी. वह हर दिन की तरह शुक्रवार को भी विद्यालय जा रही थी. इसी दौरान श्रीपुर में ही सड़क किनारे पहले से खड़ी स्कोर्पियो ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी 28 व 29 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर
प्रत्याक्षदर्शियों की माने तो स्कोर्पियो ड्राइवर ने शिक्षिका को कई बार कुचला फिर गाड़ी लेकर भाग गया. लेकिन ग्रामीणों ने आगे बालम में स्कोर्पियो को घेर लिया. जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया.
घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि साजिश के तहत स्कार्पियों चालक ने शिक्षिका की हत्या की है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand NEWS : सब इंस्पेक्टर परीक्षा में लाभ देने के लिये दायर याचिका हाईकोर्ट में खारिज




