
Ranchi : झारखंड एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्कवायड) अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. एटीएस के सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात अमन साहू के खास गुर्गे जगत साहू उर्फ लखी साहू को धनबाद से पकड़ा गया है. रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी निवासी जगत साहू भारतमाला प्रोजेक्ट पर फायरिंग के बाद साथियों के पकड़े जाने के बाद से फरार चल रहा था. इसी क्रम में एटीएस को भनक लगी कि जगत साहू नेपाल से रांची लौटने के क्रम में धनबाद में एक परिचित के यहां रुका हुआ है. सूचना पर एटीएस की टीम धनबाद में नजर रखने लगी. इसी दौरान जगत साहू को दबोच लिया. ओरमांझी स्थित भारतमाला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के मजूदरों पर फरवरी और मार्च में हुई फायरिंग की घटना में जगत साहू भी शामिल. रांची पुलिस को भी जगत की तलाश थी. इस फायरिंग की घटना में शामिल राहुल दुबे को एटीएस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है. ओरमांझी पुलिस ने प्रमोद कुमार सिंह, अमजद खान और अलाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था. केंद्रीय कारा मेदनीनगर में बंद गैंगस्टर अमन साहू और बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद चंदन साव उर्फ चंदन साहू ने ही भारतमाला प्रोजेक्ट के संवदेक से रंगदारी वसूलने के लिए गुर्गों को निर्देश दिया था. रांची पुलिस के हत्थे चढ़े गुर्गे ने इसका खुलासा किया था.
इसे भी पढ़ें – लोहरदगा के नदिया मोड़ से बेड़ो-लोहरदगा पथ को जोड़नेवाली सड़क 74 करोड़ में बनेगी



