Jamshedpur

झारखंड स्टेट मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में 13 जिले के एथलीट ले रहे हिस्सा

Jamshedpur : जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में झारखंड स्टेट मास्टर एथलीट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. मौके पर मुख्य अतिथि जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स के आशीष कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रोहित कुमार और जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह शामिल हुए. चैंपियनशिप में सूबे के 13 जिलों के 200 महिला और पुरुष मास्टर एथलीट भाग ले रहे हैं. जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स के आशीष कुमार ने बताया कि जमशेदपुर को स्पोर्ट्स सिटी के रूप में भी जाना जाता है. आज तक कभी भी यहां मास्टर एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था. पहली बार शहर में इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है. जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अच्छा के लकर भी भविष्य को संवारने का काम किया जा सकता है. खिलाड़ियों को जब भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, तब उन्हें चूकना नहीं चाहिए. मौके पर विजयी होने वाले एथलीट को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया.

इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में विदेशों से आए 100 लोग अनट्रेसेबल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button