JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

प्रदेश भाजपा कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Ranchi: मध्य प्रदेश में हुए पेशाब कांड के बाद भाजपा के खिलाफ आदिवासी संगठनों में बढ़ते जनाक्रोश के बाद रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. करीब 200 से अधिक पुलिस बल की कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनाती की गई है. भाजपा कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर भाजपा कार्यालय के बाहर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी डटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: कोयला कारोबारी पर चली गोली को लेकर पत्नी ने कराई एफआईआर, दोपहर को मुरी के हिंडाल्को में थी मीटिंग, घात लगाए अपराधियों ने मारी थी गोली

मध्यप्रदेश में पेशाब कांड के बाद आदिवासी संगठन नाराज है और इसी की वजह से आज संगठनों ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का एलान किया है. प्रदेश भाजपा कार्यालय के घेराव को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग हरमू मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं और वहीं से उनके प्रदेश कार्यालय तक आकर वहां प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है. इस प्रदर्शन को देखते हुए ही पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस अधिकारी आदिवासी संगठनों के हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय के अलावा आसपास के विभिन्न चौक- चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Related Articles

Back to top button