GiridihJharkhand

गिरिडीह में मुहर्रम के अखाड़े में कही फिलिस्तीन का झंडा लहराया, तो कई स्थानों पर चार साल के मासूम धुनते रहे आग का लुक

Giridih: मुहर्रम के अखाड़े के दौरान बुधवार को गिरिडीह के कई हिस्सों में अलग-अलग घटनाएं हुई. बगोदर के बालक गांव में जहां रास्ता विवाद को लेकर दो समुदाय में पथराव की घटना हुई. तो वही देर रात शहर के पदम चौक में ही अखाड़े के खत्म होने के दौरान दो समुदाय में पथराव हो गया. इसे पहले की मामला बिगड़ता, एसपी, एसडीपीओ, एडीएम और नगर थाना प्रभारी ने अर्धसैनिक बलों के साथ मोर्चा संभाल लिया. लिहाजा, पल भर में ही माहौल कंट्रोल हो गया. लेकिन अखाड़ा कमेटी के सदस्यों ने इस दौरान दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की.

सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता चुन्नूकांत, और जेएमएम नेता इरशाद अहमद समेत अन्य लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया. जबकि इसे पहले शहर के कई हिस्सों में अखाड़ा खेला गया और युवाओं द्वारा पाबंदी के बाद भी जमकर आग के लुक का इस्तेमाल हुआ. न तो जिला प्रशासन रोकने वाला, और न ही अखाड़ा कमेटी के सरपस्तदार ही उन्हें टोकने वाले. सब कुछ प्रशासन और अखाड़ा कमेटी के सदस्य के मौजूदगी में हुआ. आग के लुक को धुन 4आहे युवाओं को इतनी चिंता भी नहीं रही, कोई अनहोनी हो सकता है.

हद तो तब हुआ, जब चार साल के मासूम तक आग के छोटे-छोटे लुक को धुनते दिखें. इधर एसपी के निर्देश पर पद्म चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. वहीं मुहर्रम अखाड़ा के दौरान ही बुधवार को जिले के देवरी थाना इलाके के खरियोडीह में एक युवक द्वारा इसराइल के खिलाफ फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया.

इस दौरान अखाड़ा के बीचोबीच फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने से देवरी पुलिस भी हैरान में पड़ गई. जबकि खुद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने जिला स्तर के शांति समिति की बैठक में मुहर्रम अखाड़ा कमेटी के साथ हुए बैठकों में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था. लिहाजा, जब देवरी थाना पुलिस ने अखाड़े के बीच में फिलिस्तीन झंडा लहराते देख उसके हाथ से झंडा छिना, और युवक को पकड़ कर थाना ले गई.

Related Articles

Back to top button