
Ranchi: खेलो इंडिया के तहत महिला वुशु राज्य स्तरीय लीग का आयोजन किया जाएगा. अस्मिता के नाम से से महिला सशक्तिकरण का यह आयोजन पूरे देश के कुल 25 राज्यों में किया जाएगा. झारखंड में भी इसका आयोजन 28-29 अगस्त को होगा. वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव जितेंद्र सिंह बाजवा के मुताबिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में देश के कुल 25 राज्यों में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 एवम 29 अगस्त को अस्मिता का आयोजन होगा.
यह प्रतियोगिता सब जूनियर,जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में आयोजित होगी. इसकी तैयारियां की जा चुकी है. झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि झारखंड में भी इस इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अस्मिता का आयोजन 28 और 29 अगस्त को होगा. इस प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी जोनल खेलो इंडिया वुशु वीमेन लीग में भाग लेंगे.




